jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

जमीन विवाद पर पति-पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

मकड़ाई समाचार छतरपुर। अलीपुरा थाना क्षेत्र के करारा गांव में शनिवार तड़के करीब 4 बजे पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवाें काे डेडहाउस पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस काे प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि करारा निवासी दीनदयाल कुशवाह का अपने भाई आनंद कुशवाह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को दीनदयाल अपनी पत्नी सीमा कुशवाह व बच्चों के साथ खेत पर बने मकान पर सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे आनंद कुल्हाड़ी लेकर खेत पर पहुंचा और हमला बाेल दिया। घटना में दीननदयाल और सीमा कुशवाह की कुल्हाड़ी लगने से आई गंभीर चाेटाें के कारण माैके पर ही माैत हाे गई।

- Install Android App -

उधर जब आनंद ने दीनदयाल आैर सीमा पर हमला किया ताे पास में साे रहे बच्चाें की नींद खुल गई आैर वह भाग गए, जिसके कारण उनकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर अलीपुरा थाना पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। नौगांव एसडीओपी कमल कुमार जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।