jhankar
ब्रेकिंग
बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान हेलीकॉप्टर से सटीक मिसाइलें दागकर भारत ने रचा इतिहास, बढ़ेगी सेना की ताकत नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस में गोलीबारी पर पुतिन-ट्रंप ने की बात सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

कलेक्टर  गुप्ता ने मण्डी स्थित टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं

हरदा /गुरूवार को कोविड वेक्सीनेशन महाअभियान के तहत जिले के 80 टीकाकरण केन्द्रों पर नागरिकों को वेक्सीन लगाई गई। नागरिकों में टीकाकरण के प्रति भारी उत्साह देखा गया तथा टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में टीका लगवाने वाले लोगों की लम्बी लाईनें लगना शुरू हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा लाईन में लगे नागरिकों को टोकन वितरित किये गये ताकि बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र होने पर भी अव्यवस्था न हो। कलेक्टर  संजय गुप्ता ने कृषि उपज मण्डी परिसर में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र पर जाकर व्यवस्थाएं देखी तथा वहाँ उपस्थित स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।