jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

कलेक्टर धनंजय सिंह ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रदीप गुप्ता मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। कलेक्टर धनंजय सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों की  समीक्षा की। उन्होंने शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय पूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह गौर,  जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम ,  अपर कलेक्टर जी पी माली सहित सभी विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि, इस वर्ष नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कार्यक्रम की रूप रेखा निम्नानुसार रहेगी। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्‍यालय में आयोजित मुख्‍य समारोह में प्रात: 9 बजे मुख्‍य अतिथि द्वारा ध्‍वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि द्वारा  मुख्यमंत्री  के संदेश का वाचन किया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष / प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष / प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा।