jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

कलेक्टर ने अवैध उत्खनन करने वालो पर 1 करोड़ का किया जुर्माना, 15दिन का दिया अल्टीमेटम

सतना। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय कटेसरिया ने तहसील उचेहरा के ग्राम लोहरौरा चंदुआभाठ में 16360 घनमीटर क्षेत्र में खनिज मुरुम, रद्दी पत्थर, मिट्टी व अन्य खनिज का अवैध उत्खनन करने पर कमलेश सिंह खूंथी, पप्पू सिंह धनखेर, अरुण पटनहा राजेंद्र नगर, शानू खान सिविल लाइन, राजवेंद्र सिंह नातीलाल धनखेर, पंकज सिंह धनखेर, अनुज प्रताप सिंह धनखेर तथा रामनरेश विश्वकर्मा श्यामनगर कंचनपुर तहसील नागौद पर 98 लाख 28 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।इसी प्रकार तहसील रघुराजनगर के ग्राम नैना निवासी रामसनेही कुशवाहा को निजी स्वामित्व की आराजी पर बिना वैधानिक अनुमति प्राप्त किए 6796 घनमीटर क्षेत्र में खनिज पत्थर का अवैध उत्खनन करने पर 6 लाख 79 हजार 600 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार अधिरोपित अर्थदण्ड की राशि खनिज अधिकारी 15 दिवस के अंदर शासकीय कोष में जमा कराएं। अधिरोपित अर्थदण्ड की राशि का उल्लेख स्वामित्व की आराजी के खसरा कालम नंबर 12 में अंकित कराएं।