jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

कलेक्टर श्री गर्ग ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक में दिये निर्देश ।

हरदा । कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सभी एसडीएओ एवं इंजीनियर्स को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर श्री गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, वन मण्डलाधिकारी श्री अंकित पाण्डे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

उन्होने कहा कि सभी इंजीनियर्स निर्माण कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। उन्होने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत एवं वन क्षेत्र में होने वाले कार्यो की लिस्टिंग कर कार्य करावें। उन्होने निर्देशित किया कि नल कनेक्शन के लिये अलग डीपी लगाई जाए। उन्होने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल टंकी का निर्माण होने के पश्चात बाउण्ड्रीवाल निर्माण भी करें।

बैठक में उपयंत्री श्री पवन गुप्ता ने बताया कि एकल ग्राम नलजल योजना के तहत नवीन स्वीकृत 164 नल जल योजनाओं की निविदा आमंत्रित कर ली गई है। उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में बसाहटों में हेण्डपम्प लगाने के लिये कुल 100 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसे विभाग द्वारा शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।