jhankar
ब्रेकिंग
जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च...

कल्याणपुर इलाके में हटाए गए अतिक्रमण

मकड़ाई समाचार शहडोल। गुरुवार को जिला मुख्यालय के कल्याणपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। सुबह से ही यहां अमला पहुंच गया और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया। शहर से सटे कल्याणपुर पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चालू कर दिया है। पूर्व में भी कल्याणपुर हमेशा अतिक्रमण के मामले में सुर्खियां बटोरता रहा वहीं आज यह सुर्खियां अब कारवाही में तब्दील होती चली गई चली गई। आज सुबह से ही मुख्यालय की ही सबसे पहले कल्याणपुर में अनीश कबाड़ी नामक व्यक्ति के घर में अतिक्रमण हटाया गया, जहां सैकड़ों की तादाद में पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड, जेसीबी मशीन सहित पुलिस की तमाम गाड़ियां मौजूद हैं। साथ ही डीएसपी हेड क्वार्टर बीडी पांडे, डीएसपी ट्रैफिक अखिलेश तिवारी, एसडीएम तहसीलदार सहित तमाम राजस्व एवं पुलिस के अफसर यहां मौजूद हैं पहली बार जिला प्रशासन द्वारा इतने बड़े स्तर पर पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाया जा रहा है।