jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

पाकिस्तान में पायलट ने किया उड़न तश्‍तरी देखने का दावा, वीडियो भी बनाया

मकड़ाई समाचार पाकिस्तान। पाकिस्तान के एक पायलट ने दावा किया है कि उसने उड़ान के दौरान आसमान में बहुत ही चमकदार वस्तु यानी उड़न तश्‍तरी को देखा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाक इंटरनेशनल एयरलाइंस के पायलट को यूएफओ तब देखा जब वह कराची से लाहौर प्लेन एयरबस ए-320 को उड़ा रहा था। वहीं पायलट ने यूएफओ को एक वीडियो भी बनाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान चैनल जिओ न्यूज के हवाले से कहा कि धूप की कारण यूएफओ काफी चमक रहा था। जबकि सूत्रों के मुताबिक दिन में चमकदार वस्तु का दिखना दुर्लभ घटना है। पायलट ने कहा कि उसने जिसको उड़ते हुए देखा वह ग्रह नहीं था। वह स्पेस स्टेशन या कृत्रिम ग्रह हो सकता है। पायलट ने यूएफओ को पंजाब प्रांत के रहीम यार खान शहर के पास देखा है।

- Install Android App -

साथ ही यहां के निवासियों भी किसी चमकदार वस्तु देखने का दावा कर रहे हैं। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पायलट ने यूएफओ को 23 जनवरी शाम चार बजे देखा था। उन्होंने कहा कि यह कहना मुश्किल है वह असल में क्या था। फ्लाइट के कप्तान ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। हमनें जो प्रोटोकॉल के अनुसार रिपोर्ट तैयार की है।