कांकेर। कांकेर में बीएसएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। कांकेर एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों को निशाना बनाकर आइईडी ब्लास्ट किया। इसके बाद से दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के महला इलाके की यह घटना है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
ब्रेकिंग