jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर विधायक संजय शाह के पुराने वायरल वीडियो की सच्चाई ! पढ़ें पूरी खबर ….

सोनपुरा गांव में हाथ में डंडा लिए विधायक संजय शाह

हरदा। सीधी पेशाब कांड के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है। क्योंकि भाजपा पार्टी के विधायक प्रतिनिधि के अमानवीय कृत्य से आदिवासी समाज में जमकर आक्रोश है। सीधी जिले में युवक के ऊपर पेशाब करते वीडियो वायरल होने के बाद पूरा मध्यप्रदेश शर्मसार हो गया। वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित युवक को सीएम हाउस बुलवाकर उसके पैर धोए और उसका सम्मान किया। उससे माफी मांगी। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर उसके घर बुलडोजर चलवाया।

इधर कांग्रेस पार्टी को भी एक और मौका मिल गया। वर्ष 2020 में टिमरनी विधानसभा के विधायक संजय शाह का हाथ में डंडा दिखवाते एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कांग्रेस के सोशल प्लेटफार्म पर भी इस विडियो को वायरल किया गया । वीडियो पुराना है। जो सिराली के पास गांव सोनपुरा का है। बैनर फटने से नाराज विधायक ने वहा जाकर अभद्र भाषा इस्तेमाल की थी। लेकिन लोग इस विडियो को अब नया समझकर जमकर शेयर कर रहे हैं।

- Install Android App -

क्या था वीडियो में

वायरल वीडियो में विधायक ने ग्रामीणों को खुलेआम धमकी देते नजर आ रहे हैं। टिमरनी विधानसभा के ग्राम सोनपुरा के बताये जा रहे इस वीडियो में विधायक संजय शाह कह रहे हैं कि मैने भलमनसाहत की राजनीति बहुत कर ली । अब बताऊंगा नेता क्या होता है। बताया जा रहा है कि विधायक निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय पर लगे विधायक के पोस्टर को किसी व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर फाड़ दिया था इस बात को लेकर विधायक नाराज थे। .

 

.