jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका, बीना से एक मात्र कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे भी भाजपा में शामिल

जिले की 8 विधानसभा में से कांग्रेस से एक मात्र विधायक निर्मला सप्रे ने

- Install Android App -

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में भाजपा की शपथ ली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर। मप्र कांग्रेस में एक के बाद एक नेताओ का पलायन हो रहा हैं। यह नेता कांग्रेस छोड़ मप्र भाजपा को ज्वाईन कर रहे है।अभी सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव में धुंआधार प्रचार प्रसार में लगे हुए है। इधर कांग्रेस को इंदौर सूरत और पुरी के प्रत्याशियो से बहुत झटके लगे है तो वही सांगर जिले की 8 विधानसभा मंें से कांग्रेस से एक मात्र विधायक निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में भाजपा की शपथ ली। ज्ञात हो कि निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तथा दो बार के विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से पराजित किया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बिना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी निर्वाचित हुआ था।
भाजपा में महिलाओ का सम्मान है
वििधायक निर्मला सप्रे से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि विगत दिनों पूर्व मप्र. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं के सम्मान में कुछ गलत बात कही थी। मैं भी आरक्षित वर्ग की महिला विधायक हूं और उसे बात से मुझे बहुत ठेस लगी। इसलिए मै अब भाजपा में शामिल हो रही हूं यहां पर महिलाओ के प्रति सम्मान है।