jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

Sagar News : नवविवाहिता पत्नि के मायके जाते ही युवक ने प्रेमिका के साथ जंगल में लगाई फांसी

जंगल में एक युवक युवती की लाश पेड़ पर लटकती मिली

- Install Android App -

काफी समय से था दोनो के बीच प्रेम प्रसंग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर। प्रेम प्रसंग के असफल हो जाने पर या परिवार के दबाब में आकर अक्सर प्रेमी प्रेमिका मौत को गले लगा लेते हैं। कुछ ऐसा ही मामला जिले के नारायणपुर में देखने को मिला जहां जंगल में एक युवक युवती की लाश पेड़ पर लटकती मिली। सुबह जब ग्रामीण जंगल में तेंटू पत्ता तोड़ने जा रहे थे तो रास्ते में सागौन के पेड़ पर युवक युवती की लाश लटकती नजर आई।ग्रामीणों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को नीचे उतरवाकर पड़ताल की ।
पुलिस की जांच में मृतक युवक रामअवतार आदिवासी उम्र 18 वर्ष निवासी नारायणपुर और युवती रानू गौड़ उम्र 17-18 वर्ष निवासी ग्राम नारायणपुर की है। पुलिस को जानकारी मिली कि दोनो के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इधर 19 अप्रेल को युवक की शादी परिजनों ने कर दी 1 मई को नवविवाहिता अपने मायके चली गई थी।इसी बीच रामअवतार और रानू ने दोनो में कब मुलाकात हुई और एक राय होकर शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात जंगल में जाकर सागौन के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।