jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कातोरा में भंडारे के साथ होगा श्रीराम कथा समापन, ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता हैं विशाल भंडारा

सुनील पटल्या बेड़िया। दिव्य धाम नारायण धाम कातोरा में राम नवमी से श्रीराम कथा आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन मानस मर्मज्ञ पूज्य सर्वेश्वरी देवीजी के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा में आस पास क्षेत्र के हजारों भक्त कथामृत का रसपान ले रहे है। नारायण बाबा के निर्वाण दिवस चैत्र शुक्ल पुर्णिमा पर प्रतिवर्षानुसार विशाल भण्डारा व कथा का समापन होगा। आश्रम को भुमिदान देने वाले शसमाजेसवी संतोष कुमार चौधरी (मुन्ना गुर्जर) व नंन्दराम बिरले सनावद का स्मृति शिलालेख, कीर्ति स्तंभ का अनावरण समाज शिरोमणि ताराचंद पटेल, आनंदरामजी लोणकर, बेणीराम सेठ, आश्रम अध्यक्ष आनंदराम साद द्वारा किया गया। स्वागत पूर्व सरपंच बेणीराम पटेल व संस्थापक प्रेमलाल बिरले, ताराचंद चौधरी, राधेश्याम साद द्वारा  किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नानकराम मटका, गोपाल पटेल, पुनाजी छापरीया, तुकाराम कानापुरीयां, गजानंद उंधालियां,  कडवाजी पटल्या, नंदराम छापरियां, दिलीप बिर्ले, राजेश कानापुरियां, मंशाराम साद, राकेश फास्टर, रामेश्वर नांदिया व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश पटेल व आभार आनंदरामजी साद ने माना।