jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कार को पुलिस ने रोका, अंदर का नजारा देख उड़े होश

मकड़ाई समाचार उप्र। सोमवार को एसएसबी और कोल्हुई पुलिस द्वारा हाईवे पर वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी समय गोरखपुर की ओर से नेपाल जा रही कार को रोका गया।पुलिस ने महाराजगंज स्थित कोल्हुई कस्बे के चेकपोस्ट पर रोका। जांच की बात सुनते ही चालक रोहित यादव निवासी न्यू शिवपुरी कालोनी, निकट गोपालापुर थाना रामगढ़ताल सहम गया, और गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन आगे नहीं जा सका। चालक का हाव-भाव देख टीम को शक हुआ। कार की तलाशी ली गई।उसमें लाखों रुपए बरामद हुए|वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कार से 68 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार से लाखों रुपये बरामद होते ही हड़कंप मच गया। बरामद नकदी समेत आरोपित को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। गाड़ी मिले बैग से 2000, 500, 200 और 100 के 68 लाख,11 हजार एक सौ रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित द्वारा नोट के संबंध में उचित जवाब नहीं देने और उससे संबंधित कोई साक्ष्य न देने पर उसे गाड़ी समेत पुलिस टीम थाने उठा लाई|मामला मनी एक्सचेंज और सोना खरीद से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में रुपयों का उपयोग मनी एक्चेंज व सोना खरीद से जुड़े होने की बात सामने आई है। एसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। मौके पर आयकर विभाग की टीम भी पहुंची है।

- Install Android App -