jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

कालोनाइजर ने ब्यूटी पार्लर में छुुपाए 55 लाख रुपयेे 35 लाख का सोेना पुलिस ने पकड़ा

मकड़ाई समाचार इंदौर । विगत एक माह से ईडी,पुलिस और आयकर विभाग ने मप्र के कई शहरों में छापामार कार्यवाही की जा रही है।वही आयकर विभाग द्वारा पिछले दिनों इंदौर में कई कालोनाइजरों के ठिकानों पर छापे मारे थे, जिसमेें पकड़ाने के डर से एक कालोनाइजर की बहन ने अपनी सहेली के पार्लर में रुपये और जेवर से भरा बैग छुपा दिया। कालोनाइजर के कब्जे से सोना और नकदी मिलने का दौर जारी है। शुक्रवार रात ही क्राइम ब्रांच ने 55 लाख रुपये और 35 लाख का सोना पकड़ा था। माल एक ब्यूटी पार्लर के अंदर छुपाया हुआ था। क्राइम ब्रांच ने आयकर विभाग को केस सौंप दिया है। आयकर विभाग ने पिछले दिनों विभिन्न कालोनाइजरों के ठिकानों पर छापे मारे थे। जांच की जद में आए कुछ लोगों ने माल ठिकाने लगाया, लेकिन फिर भी घेरे में आ गए। राजमोहल्ला निवासी छाया गुप्ता ने एक पार्लर संचालिका के घर में रुपयों और सोना से भरा बैग छुपा दिया। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल को खबर मिल गई और टीम ने छापा मार दिया। पार्लर संचालिका से पूछताछ हुई तो बताया माल छाया गुप्ता का है। छाया एक कालोनाइजर की बहन है जिसके घर आयकर विभाग छापे मार चुका है। छाया को डर था कि टीम उसके घर भी आ सकती है। एडिशनल डीसीपी गुरप्रसाद पाराशर के मुताबिक, सोना और रुपये आयकर विभाग को सौंप दिया है।