jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

किताब लेने छात्रा केे घर गए युुवक ने दुष्कर्म कर बनाया विडियो, जिसके सहारे करता रहा 7 साल तक ब्लैकमेल

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 राजस्थान| चुुरु – दूधवाखारा थाना इलाके के एक गांव की 23 वर्षीय महिला ने एक युवक के खिलाफ रेप और ब्लैकमेल  करने का नामजद मामला दर्ज कराया है|  पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसको करीब सात साल से ब्लैकमेल कर रेप कर करता आ रहा है| आरोपी ने पहली बार रेप उस समय किया जब वह 11वीं कक्षा पढ़ती थी. आरोपी से उसकी पहले जान पहचान थी. वह उसके घर किताब लेने आया था. उसी दिन उसने उससे रेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया| उसके बाद आज तक उसके दम पर ब्लैकमेल कर रहा है|

- Install Android App -

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो और आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने पीड़िता का राजकीय भरतिया जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया है. आरोपी की तलाश की जा रही है लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस पूरे मामले की तह तक में जाने का प्रयास कर रही है|

वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया रेप
महिला थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया पीड़िता का पीहर हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में है. पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब वह सरकारी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी तो उसकी रवि नाम के व्यक्ति से बातचीत होती थी. एक दिन जब वह घर पर अकेली थी तो रवि किताब मांगने के बहाने उसके घर आया. उसने उसे अकेला पाकर रेप किया. इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और वीडियो भी बना लिया. उसके बाद उसने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया| पीड़िता ने बताया कि साल 2018 में उसकी शादी दूधवाखारा थाना इलाके के एक गांव में हो गई. शादी के बाद उसकी रवि के साथ कोई बातचीत नहीं हुई. लेकिन अब एक साल पहले रवि का उसके पास फोन आया तो उसने पुरानी फोटो वायरल करने की धमकी दी. उसने कई बार आरोपी को फोटो डिलीट करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना\|