jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

किसानों ने आंदोलन उग्र करने की दी चैतावनी

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों  के खिलाफ 15 दिन से लगातार धरने पर बैठे किसानों ने अब अपना आंदोलन उग्र करने की चैतावनी दी है, जिसके चलते पुलिस अलर्ट हो गई है। किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाइवे को जाम करने की चेतावनी दी है। वहीं किसानों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी है। ऐसे में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर अलग-अलग स्थानों पर लगभग 2,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 5-6 स्थानों की पहचान की गई है|जहां चौकियों की स्थापना की जाएगी और पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें पंचगांव चौक, राजीव चौक, इफको चौक और सिरहोल टोल शामिल हैं। डीसीपी आस्था मोदी ने कहा कि हम शनिवार को लगभग 2,000 कर्मियों को तैनात करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन अगर सुरक्षा की आवश्यकता बढ़ती है, तो संख्या बदल सकती है।