jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

कुकरावद : अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में तक्षशिला विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने निकाली भव्य आकर्षक झाकियां

कुकरावद : अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पूरे देश में प्रभु श्री राम की अगुवाई में धार्मिक कार्यक्रम चल रहे है। उसी तारतम्य में आज हरदा जिले के करीबी ग्राम कुकरावद में तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी आज 22 जनवरी सोमवार प्रातः 9:00 बजे से राम जन्म उत्सव का कार्यक्रम चलित झाकियों के माध्यम से  राम दिवाली के  रूप में मनाया। स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा स्कूल परिसर से ग्राम की मुख्य सड़कों से होते हुए ये झाकियां ने पूरे गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने भी जगह जगह भव्य स्वागत चलित झाकियों का किया।

- Install Android App -

राम मंदिर की झांकी, मोटरसाइकिल रैली, वानर सेना,मिसाइल, चंद्रयान आदि कार्यक्रमों की चलित प्रस्तुति ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की गई। इसके बाद राधा कृष्ण मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । जिसका आनंद समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष उल्लास के साथ लिया और गांव में जय श्री राम का नारा लगाते हुए सभी विद्यार्थियों निकले इसके बाद सभी ग्रामवासियों ने प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता माता, हनुमान जी की पूजा अर्चना की एवम प्रसाद वितरण किया । कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार और ग्रामवासी उपस्थित रहे ग्रामीणों ने कार्यक्रम और स्कूल के शिक्षक स्टाफ और बच्चो की सराहना करते हुए बधाई दी।