jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

कृषि उपज मंडी व उपतहसील बेड़िया में विधायक बिरला ने किया ध्वजारोहण

सुनील पटल्या बेड़िया। 26 जनवरी को देश ने 73वा गणतंत्र दिवस मनाया । देश प्रदेश के अलावा ग्रामीण अंचलों के शासकीय व निजी कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। वही बेड़िया में विधायक सचिन बिरला ने  गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी बेड़िया एवं कार्यलय उप-तहसील में झंडावंदन किया गया। व राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।साथ ही बेड़िया थाने पर थाना प्रभारी सौरभ बाथम, विद्युत मण्डल बेड़िया में जेई जय परमानंदानी, शासकीय अस्पताल में डॉ. अरविंद कुशवाह, वन विभाग में श्रीराम पांडे, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य एसके कानुड़े, श्री रेवा गुर्जर स्कूल, प्रभात कान्वेंट, आदिश शिशु मंदिर स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल अम्बा, प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल, ग्रीन वेली स्कूल, बालाजी एकेडमी आदि स्कूल व कार्यालयों में झंडा वंदन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल, मंडी सचिव राधेश्याम सिर्वी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्रसिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सोलंकी सहित मंडी कर्मचारी, व्यापारी एवं उप तहसील कर्मचारी उपस्थित थे।