jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 21 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवीन आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की छठवे चरण की नीलामी 22 मार्च तक पीएम सूर्य घर योजना में मिलेगी करोड़ों घरों को मुफ्त बिजली जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान व जागरूकता रैली का हुआ आयोजन ईरान-अमेरिका संघर्ष ट्रम्प के लिये बना गले की फांस मजहब की दिवार लाँघ की मोहब्बत: छतरपुर की दो चचेरी बहनों ने सात साल के इंतज़ार के बाद थामा हमसफ़र का ... तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर भोपाल में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक इंदौर मेट्रो के दूसरे फेज का फाइनल टेस्ट संपन्न, इमरजेंसी ब्रेक और स्टेशन मैनेजमेंट की हुई परख

कृषि मंत्री कमल पटेल की किसानों से अपील, शुद्ध अनाज और स्वस्थ शरीर के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान

मध्यप्रदेश में गांव- गरीब और किसानो की सरकार

मकड़ाई समाचार छतरपुर/भोपाल। छतरपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रदेश में बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इसी दिशा में प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया जा रहा है। मैं प्रदेश के किसानों से अपील करता हूं कि शुद्ध अनाज के साथ स्वस्थ शरीर के लिए आधा एकड़, एक एकड़ मे प्राकृतिक खेती शुरू करें।

- Install Android App -

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में गांव- गरीब और किसानों की सरकार है। यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों से 13 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल चना प्रति हेक्टेयर खरीदा जाता था लेकिन जैसे ही हमारी सरकार आई हमारी भाजपा सरकार ने 20-20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर खरीदने के आदेश दिए। दूसरी ओर इन फसलों की खरीदी मई माह में होती थी। जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। किसान औने-पौने दामों में फसल बेच देता था।

हमने इसे गंभीर चूक मानते हुए फसल की खरीदी मार्च माह से कर दी। जिससे किसानों को उनकी फसल का अच्छा मूल्य मिल रहा है। पटेल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रतिदिन, प्रति किसान से 25 क्विंटल चना खरीदने की लिमिट थी।जिसे हमारी सरकार ने 40 क्विंटल प्रतिदिन, प्रति किसान से खरीदने के आदेश दिए हैं। इससे किसानों को फसल का मूल्य समर्थन मूल्य से भी ऊपर मिल रहा है।