jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फिर शर्मसार हुई दिल्ली, महिला के साथ गैंगरेप, 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

नई दिल्ली। एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शर्मसार हो गई है। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ताजा घटना में 36 वर्षीय एक महिला के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नानवीन सिंह भंडारी (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) के रूप में हुई है, जिन्हें अपराध करने के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पुलिस चौकी मादीपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (बलात्कार के लिए सजा) और 328 (अपराध करने के इरादे से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

2 अप्रैल को युवती के साथ गैंगरेप की हुई थी वारदात

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में अपने ऑफिस से घर लौट रही 26 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। गैंगरेप के दोनों आरोपी पीड़िता के परिचित ही थे। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों पर गैंगरेप, बंधक बनाने और चोट पहुंचाने सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।