jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

कृषि मंत्री श्री पटेल ने ग्राम गहाल में विकास कार्याे का किया शुभारम्भ

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को ग्राम गहाल पहुँचकर गांव में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होने ग्राम गहाल में 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित शासकीय तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होने ग्राम गहाल में 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारम्भ किया। इसके अलावा उन्होंने 9.50 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आंगनवाड़ी भवन निर्माण, होली चौक से सुमित के घर तक 2 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य, 5 लाख रूपये की लागत से मल्टी जिम निर्माण कार्य तथा होली चौक से सुदानसिंह के घर तक नाली निर्माण कार्य का भी विधिवत भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।