मकड़ाई समाचार छत्तीसगढ़| दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैंप में केंद्रीय रिजर्व 5 जवान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीस जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पांच जवानों का इलाज बचेली अपोलो अस्पताल में जारी है। अस्पताल में भर्ती जवानों ने बताया 17 तारीख को कैंप में छोला बठुरा खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ जवानों को बचेली अपोलो अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती करवाया गया था। अपोलो अस्पताल के डाक्टर एसएम हक ने बताया, 25 जवानों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में लाया गया था। 18 जवानों को तुरंत उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। अभी जो भर्ती है उनकी स्थित ठीक है। 17 फरवरी को जवानों को लाया गया था।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |