jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने चौपालों के आयोजन पर की कृषि मंत्री कमल पटेल की प्रशंसा

बैतूल में मीडिया से चर्चा में कहा कि कुछ साथियों की नाराजगी को आंदोलन नहीं कहते

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार बैतूल/हरदा। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कृषि कानूनों के प्रति जागरूकता के लिए किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा शुरू किए गए चौपाल अभियान की जमकर प्रशंसा की है। बैतूल में कृषक प्रशिक्षण केन्द्र का भूमि पूजन करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भविष्य में बैतूल उन्नत खेती के लिए पूरे देश में आदर्श होगा। किसान आंदोलन को लेकर किए गए सवाल पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि कुछ किसान साथियों की नाराजगी को किसान आंदोलन नहीं कह सकते, उन्होंने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा कि बैतूल में, मध्यप्रदेश में यह आंदोलन क्यों नहीं है। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि सरकार अपनी ओर से समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन कोई सो ही रहा हो तो उसे कैसे समझाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से चौपाल लगाकर किसानों को कृषि कानूनों का फायदा बताना शुरू किया वह प्रशंसनीय है और इसके चलते प्रदेश में किसान आंदोलन नहीं पनप सका। कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरियाणा में भी किसान चौपाल लगाकर कृषि कानूनों के फायदे बताए, यह किसानों से संवाद का प्रभावी माध्यम है, इस अभियान में तेजी लाकर देश में कोने कोने तक किसानों के बीच पहुंचना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सभी कृषि कानूनों को किसान हितेषी बताते हुए कहा कि किसानों को खुले दिल के साथ सरकार से चर्चा करना चाहिए, कानूनों में कोई खामी होगी तो उसे ठीक किया जाएगा, उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता देश भर के किसानों का कल्याण है, इसे चंद किसानों के विरोध और दवाब में वापस नहीं लिया जा सकता।