jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी पर तुरंत रोक लगाई जाए

मकड़ाई समाचार इंदौर। व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई है। इसमें कहा है कि पॉलिसी लागू हुई तो नागरिकों की निजता का हनन होगा। याचिका में फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर को भी पक्षकार बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि सोशल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाली ये एप ऑनलाइन जुआं, आर्थिक धोखाधड़ी व अश्लीलता फैला रही है, लेकिन इन्हें रोकने के लिए कोई कानून नहीं है।

हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका मातृ फाउंडेशन नामक संस्था ने एडवोकेट अमेय बजाज के माध्यम से दायर की है। याचिका में कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प और टि्वटर सहित कई इंटरनेट मीडिया कंपनियों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ये कंपनियां ऑनलाइन जुआं, आर्थिक धोखाधड़ी, निजता का हनन, सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का काम, अश्लीलता फैलाने, ऑनलाइन वैश्यावृत्ति को बढ़ावा देने, कॉपीराइट व ट्रेडमार्क का उल्लंघन, शासन, सुरक्षा बल, न्याय पालिका व देश की धरोहरों का माक बनाना और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री परोस रही हैं।

- Install Android App -

सरकार के पास इन्हें रोकने का कोई इंतजाम ही नहीं हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी जनता इसका शिकार बन रही है। मातृ फाउंडेशन संस्था द्वारा केंद्र सरकार को इन मुद्दों पर सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर जानकारी चाही गई थी लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि यह उसके क्षेत्राधिकार में नहीं है। संस्था ने व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

ये मांग है याचिका में

– उपरोक्त विषय पर कोर्ट द्वारा गाइडलाइन जारी की जाए या कुछ कानूनी प्रविधान बनाए जाए, केंद्र सरकार को आदेश दिया जाए कि वह तुरंत कानून बनाए, एड-हॉक कमेटी बनाई जाए, सभी कंपनियों को आदेश दिया जाए कि वे आपत्तिजनक कंटेट तुरंत हटाएं, आइटी एक्ट की धारा 69 और 69ए में निष्पादित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए शासन जियोलॉजिकल ब्लॉकिंग करे, व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।