jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

38 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा

मकड़ाई समाचार हरदा। सोमवार को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल की ओर से संचालित सेवा सदन नेत्र जांच केंद्र हरदा से सुबह 8:00 बजे 38 मरीजों को बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल के लिए रवाना किया गया। सेवा सदन के अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट राजकुमार किरार द्वारा कोरोना वायरस महामारी के चलते 40 मरीजों के आंखों की निशुल्क जांच की गई। जिसमें 38 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। एवं मरीजों को सलाह देते हुए कहा कि सेवा सदन संस्था विगत कई वर्षों से गरीब लोगों के क्षेत्र मे कार्य कर रही है।
लायंस क्लब हरदा के वरिष्ठ समाज सेवक रवि रमाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा सदन संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर संचालित किए गए सेंटरों के माध्यम से प्रतिमाह मोतियाबिंद वाले मरीजों को बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल अस्पताल ले जाकर जहां मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। और कहा यह संस्था मानव सेवा का कार्य कई वर्षों से कर रही है यह सेवा सबसे बड़ी मानव सेवा है। हरदा के वरिष्ठ समाज सुधारक राजेश गुर्जर ने बताया कि सेवा सदन संस्था ने यह बीड़ा उठाया और लोगों के निशुल्क ऑपरेशन संस्था द्वारा किए जा रहे है। इस अवसर पर सेवा सदन के अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट राजकुमार किरार, लायंस क्लब हरदा के रवि रमाणी, राजेश गुर्जर, रमेश भद्राबले, आदित्य गोर, आशीष गोर मौजूद रहे।