jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी

द कपिल शर्मा शो में मशहूर गुलाटी बनकर अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर को लेकर एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। खबर है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। हालांकि अभी भी वह अस्पताल में हैं। उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और जल्द से जल्द उनके ठीक होकर वापस घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

- Install Android App -

सुनील ग्रोवर अपनी सर्जरी के बाद अभी डॉक्टर के देख-रेख में हैं। इस खबर को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सुनील ग्रोवर शहर के एशियाई अस्पताल में हार्ट सर्जरी के बाद अब स्वस्थ हो रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वह सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सुनील को ढ़ेर सारा प्यार और प्रार्थना। ये खबर सुनकर उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और हर कोई उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनकी हेल्थ पर अपडेट मांग रहा है सुनील ग्रोवर ने हमेशा से ही अपने फैंस और पूरे देश का दिल जीतने और उनका मनोरंजन करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। कपिल के साथ मिलकर उन्होंने कभी रिंकू भाभी बनकर तो कभी मशहूर गुलाटी बनकर लोगों को गुदगुदाया। कपिल शर्मा से हुए विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो को छोड़ दिया था।