jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए मास्क का उपयोग हुआ अनिवार्य, जारी हुए आदेश |

देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में कोरोना उपयुक्त व्यवहार को अनिवार्य कर दिया गया है. बढ़ते COVID मामलों के कारण, सुप्रीम कोर्ट ने सभी को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और सुप्रीम कोर्ट परिसर के भीतर COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार सैनिटाइज करने का आदेश दिया है.

- Install Android App -

इससे पहले पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वकीलों को बड़ी छूट दी थी. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिवक्ताओं को कोर्ट में वर्चुअली पेश होने की अनुमति दे दी है. CJI ने कहा, ‘कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं.ऐसे में अगर वकील अदालत के सामने वर्चुअली रूप से पेश होना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं. वे हाईब्रिड मोड में भी काम कर सकते हैं.