हरदा : महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर हरदा जिले में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर संयुक्त कलेक्टर श्री डी.के. सिंह ने माल्यार्पण किया। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने वंदे मातरम् गायन भी किया।
इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में भी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. प्रजापति ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन के बारे में बताया। उन्होने बताया कि नारी शिक्षा और दलित उत्थान का प्रतिरोध सहन करते हुए महात्मा फुले ने अपनी पत्नी श्रीमती सावित्री बाई फुले को शिक्षिका बनाया। उन्होंने स्त्री शिक्षा के लिए स्वयं ही स्थान की व्यवस्था की और महिलाओं की शिक्षा जारी रखी। स्त्रियों और दलितों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलवाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले पर केन्द्रित निबन्ध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ; आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश...
हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप...
हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन
स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण
छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
