jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

कोरोना वैक्‍सीन के मुद्दे पर कांग्रेस और कमल नाथ को सवाल उठाने का अधिकार नहीं : नरोत्‍तम मिश्रा

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा है कि कोरोना वैक्‍सीन के मुद्दे पर कांग्रेस और कमल नाथ को सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। डॉक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिनकी सरकारों ने पोलियो और चेचक की वैक्‍सीन बनाने में बरसों लगा दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने महामारी की वैक्सीन सालों में नहीं दिनों में बना दी।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कोरोना से सामूहिक रूप से मुकाबला कर रहा है। प्रधानमंत्री ने 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से फ्री वैक्‍सीन मुहैया कराने का निर्णय लिया है।इस जनहितैषी फैसले के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार।

- Install Android App -

उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मुकाबले में अब प्रदेश जीत रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 535 नए मामले सामने आए हैं,जबकि 1376 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। प्रदेश में संक्रमण दर घटकर अब 0.7% रह गई है,वहीं रिकवरी रेट 98% तक पहुंच गया है। प्रदेश में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 7983 है।

मिश्रा के अनुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते कमल नाथ ने पत्रकारों व मीडिया के साथ न्याय नहीं किया। जब वे मुख्यमंत्री पद से हटे तो उन्हें पत्रकारों से माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने पत्रकारों को भाजपा और कांग्रेस में बांटा है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि किसी का कुछ नहीं छिनेगा,न कोई बेरोजगार होगा।