मकड़ाई समाचार रायसेन | मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी नगरीय निकायों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने पीओ डूडा सहित सभी सीएमओ को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के अभियान में सभी नगरीय निकायों को उचित स्थानों पर मास्क पहनने के संबंध में डिस्पले बोर्ड लगाने, निकायों की कचरा वाहनों के माध्यम से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग पालन संबंधी संदेश प्रतिदिन प्रसारित करने सहित जागरूकता गतिविधियों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार प्रत्येक नगरीय निकाय में मास्क बैंक बनाने तथा नगरों के व्यस्ततम चौराहों पर जरूरतमंद नागरिकों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करते हुए मास्क उपलब्ध कराये जाने, नगरीय निकायों के चौराहों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता एवं आवश्यकता के संबंध में लगातार एनाउंसमेंट कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह शासकीय चिकित्सालयों में समन्वय के माध्यम से मास्क बैंक बनाने के संबंध में कार्यवाही करने तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों संबंधी स्लोगन का दीवार लेखन कराये जाने को कहा गया है।
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ...
हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR...
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू
चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता
हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्...
गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान
आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं"
कैसा रहेगा आज MP मौसम
आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
