कोलगवां पुलिस को मिली बड़ी सफलता,दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
सतना। पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित था आरोपी पर 2000 रु का ईनाम। पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल साहब के कुशल निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी,नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोलगवां मोहित सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही की गई।
क्या है,पूरा मामला:-
दिनाँक 30/05/20 को मर्ग क्र0 58/20 की जाँच पर से मृतिका वंदना सिंह निवासी भरहुतनगर को मृतिका के पति सतेंद्र सिंह,ससुर भोपाल सिंह एवं सास के द्वारा दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने से आत्महत्या करने के कारण आरोपियों के विरुद्ध थाना में अप0क्र0 604/20 धारा 498-ए,306,34 भा0द0वि0 का कायम कर विवेचना में लिया गया,विवेचना के दौरान मृतिका के ससुर भोपाल सिंह एवं सास पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके है,एवं घटना दिनाँक से ही आरोपी पति फरार था, जिसके बिरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषणा की कार्यवाही एवं गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जिसे आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।अभियुक्त- सतेंद्र सिंह पिता भोपाल सिंह 38 वर्ष निवासी भरहुत नगर।सराहनीय भूमिका-उप.निरी. रीता त्रिपाठी,आर.चंद्रकिशोर यादव,स्याम मिश्रा,दिलीप दुवेदी,अंकित सिंह।

