jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

सतना शहर के बुजुर्ग की जबलपुर में कोरोना से मौत,पत्नी भी पॉजिटिव,वायरस निगल चुका अब तक 12 जिंदगियां

मौत के 3 दिन बाद सतना आई खबर पत्नी भी संक्रमित

दीपक खरे

मकड़ाई समाचार सतना। कोरोना वायरस covid 19 का सतना जिले में डेथ रेशियो तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को सुबह बसपा नेता की कोरोना से मौत के बाद जबलपुर से भी सतना के लिए एक बुरी खबर आई।
जबलपुर में भर्ती रहे सतना के एक कोरोना पीड़ित की मौत तीन दिन पहले हो गई है। हालांकि अभी यहां उसके निवास के आसपास कहीं भी कोई कंटेन्मेंट एरिया नही बनाया गया है। जबलपुर में हुई इस मौत के बाद कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार:-

सतना के कृष्ण नगर क्षेत्र मे बुरी तरह फैल चुके कोरोना संक्रमण के कारण पंजाबी समाज के खन्ना परिवार के 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की खबर देर रात सतना पहुंची है। बुजुर्ग को रीवा में जांच के बाद जबलपुर ले जाया गया था । उनकी पत्नी की रिपोर्ट यहां पॉजिटिव आई थी जबकि बुजुर्ग की रिपोर्ट नेगेटिव थी मगर उनकी तबियत ठीक नही थी। जबलपुर में उन्हें nscb मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था। पति पत्नी दोनों को अलग अलग रखा गया था। जबलपुर में 1 अगस्त को भर्ती कराये गए बुजुर्ग की 3 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत स्थिर बताई जाती है।

जहां घर वहीं बैंक भी फिर भी कोई रोक टोक नही :-

कृष्ण नगर में बुजुर्ग जिस बिल्डिंग में रहते थे उसी बिल्डिंग में बंधन बैंक भी है। बुजुर्ग की कोरोना जांच पॉजिटिव आई और उनका उपचार भी चलता रहा ,इसी बीच उनका निधन भी हो गया लेकिन आसपास के क्षेत्र को कंटेन नही किया गया। यह स्थान भीड़ भरा रहता है। बिल्डिंग में और भी लोग रहते हैं जबकि बैंक में दिन भर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इस लिहाज से अब स्थिति खतरनाक भी हो सकती है।