jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

कोविड के कारण अपने माता-पिता को खोने वाली बच्चियों ने कलेक्टर को बांधी राखी

मकड़ाई समाचार हरदा। कोविड बीमारी से अपने माता-पिता को खोने वाली बालिकाओं से कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी कक्ष में शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर भेंट कर उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, डी.एफ.ओ अंकित पाण्डेय एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी भी मौजूद थे। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं व शुभाशीष देकर मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित बच्चों को मुख्यमंत्री जी का स्नेह पत्र एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत घर पर लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया।