jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास

वृद्धाश्रम और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

हरदा, : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश के आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने शुक्रवार को हरदा जिले का प्रवास किया। प्रवास के दौरान उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। आयुक्त तिवारी ने जिले में संचालित स्थानीय वृद्धाश्रम एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थाओं में उपलब्ध व्यवस्थाओं, हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा विभागीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से चर्चा कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया।

ई-ऑफिस प्रणाली की सराहना

- Install Android App -

समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त ने पाया कि हरदा जिले में विभाग के अधिकांश शासकीय कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किए जा रहे हैं। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग को एक अच्छी एवं सराहनीय पहल बताते हुए इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस से कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और निगरानी बेहतर होती है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। विशेष रूप से दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के कल्याण से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

ई-एचआरएमएस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों की प्रशंसा

इस अवसर पर ई-एचआरएमएस पोर्टल पर मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों अभिषेक साहू एवं पवन किरार के कार्यों की आयुक्त द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई। उन्होंने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन से प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होती है।

आयुक्त  तिवारी ने हरदा जिले में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।