jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

मकडा़ई एक्सप्रेस 24हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 15 सितंबर को सड़क किनारे बेहोश हालत में मिले 28 वर्षीय राहुल हरसोरा की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

- Install Android App -

राहुल डीएलएड का छात्र था। घटना के दिन सीएम राइज स्कूल में टीचर ट्रेनिंग के लिए जा रहा था। बस से उतरने के कुछ देर बाद वह सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। राहगीरों ने उसके आईडी कार्ड से परिजनों को सूचना दी।

उसे गंभीर हालत में इंदौर ले जाया गया, जहां वह कोमा में चला गया। बाद में परिजन उसे शहर के नर्सिंग होम लाए, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से हादसा हुआ, पुलिस जांच कर रही है।