jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

मकडाई समाचार सीहोर|जिले में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने तथा बचाव के लिए जिला दण्डाधिकारी श्री अजय गुप्ता ने सीहोर जिले में धारा 144  के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से संपूर्ण सीहोर जिले की राजस्व सीमाओं में आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सीहोर जिले में आयोजित होने वाले समस्त सामाजिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के अयोजन के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सभी दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
दुकानों के सामने रस्सी, गोल मार्क  आदि के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। पालन न करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। राजस्व, पुलिस, नगरपालिका, नगर परिषद, पंचायत के अमले द्वारा नियमित रूप से मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों पर नियमानुसार स्पॉटफाईन की कार्यवाही की जायेगी|