ब्रेकिंग
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ...

क्या जल्द हटेगा लॉकडाउन? देश में कम हो रहे सक्रिय मामले, 17 राज्यों में 50 हजार से कम केस

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। कई राज्यों में कोविड के एक्टिव केस में गिरावट हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (शनिवार) बताया कि 11 प्रदेशों में एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। आठ राज्यों में पचास हजार से एक लाख संक्रमण के मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि 17 राज्यों में 50 हजार से कम पॉजिटिव केस हैं। उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में नोवल कोरोना वायरस के जहां नए मामले सामने आ रहे हैं। वहां अब एक्टिव केस में गिरावट हो रही है।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में वृद्धि

- Install Android App -

स्वास्थ्य मंत्रालय ने तमिलनाडु के लिए चिंता जाहिर की है। राज्य में पिछले एक हफ्ते में सक्रिय केस की संख्या में वृद्धि हुई है। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में एक्टिव मामलों में कमी देखने को मिल रही है। 3 मई को रिकवरी केट 81.3 फीसद थी। अब रिकवरी रेट 83.83 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कुल सक्रिय केस का 80 फीसद 12 प्रदेशों से है।

15 फीसद से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट

लव अग्रवाल ने कहा, 24 प्रदेश और केंद्र शासित में 15 फीसद पॉजिटिविटी रेट है। 5 से 15 प्रतिशत 10 राज्यों में है। पिछले एक सप्ताह में 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट कम हुआ है। वहीं एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने ब्लैक फंगस पर सतर्कता बरतने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कोविड केस बढ़ रहे हैं। यह जरूरी है कि अस्पतालों में प्रोटोकॉल का पालन हो। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के पीछे स्टेरॉयड प्रमुख वजह है। शुगर, कोरोना संक्रमितों और स्टेरॉयड लेने वालों में फंगल की संभावना ज्यादा होती है।