jhankar
ब्रेकिंग
थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण कलेक्टर ने किया जैविक हाट बाजार का अवलोकन इंदौर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, एडिशनल DCP को धक्का देने का आरोप

क्या हरिद्वार के आश्रम में छिपा है सुशील पहलवान? सामने आए CCTV फुटेज

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर राणा की कथित हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता ख्यात पहलवान सुशील कुमार की मुसीबत कम नहीं हो रही है। पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है और दिल्ली पुलिस लगातार उसकी तलाश करने में जुटी हुई है। अब पहलवान सागर राणा की हत्या में फरार एक लाख के इनामी सुशील पहलवान की पहली तस्वीर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने भी दावा किया है कि पहलवान सुशील कुमार मेरठ से होते हुए फरार हुआ है और हरिद्वार के आश्रम में छिपा हुआ है। मेरठ STF भी लगातार सुशील कुमारी की तलाश में लगी हुई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सुशील की फोटो

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर 6 मई की रात करीब 1 बजे सुशील कुमार एक कार में हरिद्वार की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है। हरिद्वार की ओर जाते हुए उसकी तस्वीरें टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जैसे ही दिल्ली पुलिस को यह जानकारी मिली तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज में उस कार का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है, जिसमें सुशील कुमार बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। कार को एक अन्य व्यक्ति ड्राइव कर रहा है, जबकि सुशील आगे वाली सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है। पुलिस को शक है कि ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने ही सुशील कुमार को छिपने में मदद की है।

- Install Android App -

मेरण से हरिद्वार के ट्रेस की गई कार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिस कार में सुशील कुमार बैठा दिखाई दे रहा था, उस कार को मेरठ से हरिद्वार तक ट्रेस किया गया है। रुड़की से आगे पतंजलि पीठ के आसपास तक कार कैमरे में देखी गई है और ऐसे में पुलिस को यह शक है कि सुशील कुमार हरिद्वार के ही किसी आश्रम में छिपा हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज के ये तस्वीरें 6 मई की हैं और पुलिस को 20 मई को हाथ लगी है।

ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता है कि सुशील कुमार हरिद्वार में ही हो। पुलिस के मुताबिक यह भी संभव है कि इस दौरान सुशील ने अपनी लोकेशन बदल दी हो। उत्तराखंड के कई इलाकों में मेरठ STF का अच्छा-खासा नेटवर्क है, इसलिए मेरठ एसटीएफ भी सुशील पहलवान की तलाश में जुट गई है। इधर सिवाया टोल प्लाजा मेरठ के दौराला सर्किल में आता है। इस सर्किल के CO संजीव दीक्षित का कहना है कि उन्हें CCTV फुटेज के बारे में जानकारी नहीं है।