jhankar
ब्रेकिंग
हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू

खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर

3 साल बाद घर से बाहर निकले बातुल

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा जिले में ‘घर पहुंच सेवा’ निरंतर प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की टीम ने वार्ड क्रमांक 18 निवासी दिव्यांग बातुल शबीर हुसैन की जिंदगी में नई खुशियां भर दी।

उपसंचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह ने बताया कि बातुल शबीर हुसैन पिछले 3 वर्षों से अपने पैरों से चलने में असमर्थ होने के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाए थे। उनके पास कोई दिव्यांगता प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज भी नहीं था, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

- Install Android App -

जानकारी मिलते ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की टीम ने इस केस को हॉटस्पॉट केस के रूप में चिन्हित किया। टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मेडिकल बोर्ड से उनका परीक्षण करवाया गया और भारत सरकार के पोर्टल पर यूडीआईडी के लिए आवेदन किया गया।

विशेष बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया को मात्र 24 घंटे में पूरा कर उनका यूडीआईडी कार्ड तैयार करवाया गया और टीम स्वयं उनके घर पहुंची और उन्हें निःशुल्क व्हील चेयर प्रदान की। अब बातुल 3 साल बाद व्हील चेयर के सहारे घर से बाहर निकल पा रहे हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

बातुल और उनके परिजनों ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस मदद से उन्हें नई उम्मीद मिली है।