ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील की गौरव यात्रा आज राणापुर से अलीराजपुर जिले के लिए हुई प्रस्थान भव्य हुआ स्वागत

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार राणापुर। क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा भील की गोरव यात्रा रतलाम जिले से बड़े उत्साह और हर्ष के साथ शुरू हुई जो की रतलाम जिले से होते हुए कई जिलों का भ्रमण कर अन्तिम विराम टंट्या मामा भील की सहाद्त भूमि पाताल पानी इंदौर पहुंचेगी जिसका समापन मुख्य मंत्री शिवराज सिंह जी चौहान 4 दिसंबर को करेंगे जिसमे एक विशाल महा सभा का आयोजन होगा , सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा विशाल महा सभा को संबोधित करते हुए टंट्या मामा भील गौरव यात्रा का समापन होगा।

- Install Android App -

क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा भील की गौरव यात्रा आज राणापुर से अलीराजपुर के लिए प्रस्थान हुई। दोपहर 11 बजे कड़ी धूप के बीच उत्साह पूर्वक यात्रा प्रस्थान हुई। अलीराजपुर से पूर्व विधायक माधुसिंह डावर , पुर्व जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला,भाजपा ज़िला महा मंत्री मांगीलाल चौहान, जनपत अध्यक्ष कन्हैयालाल नलवाया यात्रा को राणापुर से लेने के लिए पहुंचे थे। सभी भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत कर राणापुर नगर से 3 किलोमिटर दूर अलीराजपुर जिले की सीमा तक यात्रा को पहुंचाया उसके बाद यात्रा को राणापुर से अलीराजपुर सीमा पर रवानगी दी गई। यात्रा प्रस्थान के दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम टंट्या मामा भील अमर रहे बिरसा मुंडा की जय जेसे कई नारों की उद्घोषणा हुई। काफी संख्या में यात्रा प्रस्थान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। गौरव यात्रा प्रस्थान में राणापुर नगर के समस्त नेता गण उपस्थित हुए। सभी ने पुष्प वर्षा फूल माला से अलीराजपुर जिले के समस्त भाजपा नेताओं का स्वागत कर यात्रा को रवाना किया। गौरव यात्रा प्रस्थान स्वागत कार्यक्रम गौरव यात्रा प्रभारी झाबुआ जिला अध्यक्ष भानू भुरिया ,पूर्व विधायक सांतिलाल बिलावल, सांसद गुमान सिंह डामोर, जिला महा मंत्री सोमसिंह सोलंकी, जिला उपा अध्य्क्ष राजेन्द्र उपा अध्याय, जनपत सदस्य शेलेंद्र सोलंकी, राणापुर मण्डल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़, वन मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी, पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोविन्द अजनार मंडल उपा अध्यक्ष कमलेश नायक के साथ ही सभी पार्षद व सरपंच गण उपस्थित रहे।