ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

क्रिसमस के दिन 250 ईसाइयों ने अपनाया हिन्दू धर्म, हिन्दू संगठन के लोगों ने विधि-विधान के साथ कराई वापसी

मकड़ाई समाचार दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में 250 लोगों ने ईसाइ धर्म छोड़कर फिर हिन्दू धर्म अपना लिया है। हिंदू संगठन के लोगों ने अनुष्ठान का आयोजन कर उनको हिंदू धर्म में वापसी कराई। पंडितों ने सभी का गंगाजल से शुद्धिकरण कराया।

दरअसल, ये सभी लोग कुछ साल पहले सनातन धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। लेकिन रविवार को क्रिसमस के मौके पर शहर के आशीर्वाद गार्डन में हिंदू संगठन के लोगों ने सभी की हिंदू धर्म में वापसी कराई। इसके लिए एक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें यह लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।

- Install Android App -

हिन्दू धर्म के अनुसार किया गया शुद्धिकरण

पंडितों के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पूजन पाठ कराया गया एवं उनका शुद्धिकरण किया गया। बाद में हवन पूजन कराया गया और इन सभी लोगों की घर वापसी कराई गई। साथ ही पंडितों ने हिंदू धर्म का महत्व समझाया गया।

हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि समाज के कुछ लोग मार्ग भटक गए थे और उन्होंने सनातन धर्म को छोड़ दिया था, लेकिन अब यह लोग अब अपने धर्म में वापस आ गए हैं। इस कार्यक्रम में करीब ढाई सौ से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म को अपनाया। जिसमें बड़ी संख्या महिला एवं पुरुष भी मौजूद रहे।