ब्रेकिंग
ब्रिटेन की धरती पर मोदी, स्वागत में उमड़े लोग धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त नए उपराष्ट्रपति की दौड़ में थावरचंद गहलोत और ओम माथुर सबसे आगे हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 345 सड़कें बंद, 137 की मौत फिर भारत आएंगे चीनी नागरिक! 5 साल बाद जारी होने लगा टूरिस्ट वीजा जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई से सीजेआई गवई ने खुद को किया अलग धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खड़गे- हमें लगता है दाल में कुछ काला है मध्य प्रदेश में तन्वी द ग्रेट टैक्स फ्री हुई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण

क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं विरासत का प्रतिनिधित्व करता है लखनऊ महोत्सव: योगी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘लखनऊ महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाला यह महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक, विरासत और परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है।

- Install Android App -

सीएम ने कहा कि लखनऊ की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत है और इसका इतिहास विश्व प्रसिद्ध रहा है। यह महोत्सव अपनी विशिष्टता के लिए पूरे प्रदेश और देश में जाना जाता है। लखनऊ अपनी संस्कृति को आधुनिक जीवनशैली के संग बड़ी सुंदरता के साथ संजोए हुए हैं। दुनिया के उत्कृष्ट नगरों में गिना जाने वाला लखनऊ अवध क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा के संवाहक के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सौहार्द का प्रतीक है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लखनऊ से जुड़ाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका इस शहर से खासा लगाव था। लखनऊ से वाजपेयी के इस आत्मीय रिश्ते का सम्मान करते हुए इस वर्ष यह महोत्सव अटल बिहारी वाजपेयी की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। अटल जी को समर्पित इस आयोजन की थीम ‘अटल संस्कृति, अटल विरासत’ रखी गई है।