मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र। फिरोजाबाद पुलिस ने एका थाने की पुलिस टीम ने शनिवार रात ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले दो अन्तरराज्यीय शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिंहपुर उड़ेसर निवासी गुलशन और रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक कार, छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अकाउंट के छह एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से हथियार भी मिले हैं।
*गिरफ्तारी के विवरण:
आरोपियों ने ऑनलाइन गूगल प्लेटफॉर्म पर सेक्स वेबसाइटों के माध्यम से ग्राहकों को उनकी सुविधानुसार महिलाओं और लड़कियों की फोटो भेजकर सेक्स रैकेट चलाया। वे ग्राहकों से एडवांस पैसे लेकर लड़कियों को उनके बताए स्थान पर वाहन से पहुंचाते थे। पुलिस ने नगला धारू नहर पटरी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।रैकेट से जुड़े अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काफी संख्या में लड़कियों और महिलाओं के मोबाइल नंबर बरामद किए हैं।
आरोपियों का नेटवर्क
आरोपियों का गैंग उप्र मेँ लखनऊ, नोएडा, दिल्ली और भोपाल में अधिक सक्रिय था।आरोपियों ने पहले एक बड़े गैंग में काम किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अलग गैंग बना लिया।पुलिस आरोपियों के गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

