jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

हंडिया : पीएम श्री स्कूल के प्रधान पाठक ने खेल मैदान के लिए कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा आवेदन !

हंडिया।कभी इस जमीन पर पुलिस की गाड़ियों के सायरन बजते थे, सख्ती का माहौल रहता था।लेकिन अब वही जगह सूनी पड़ी है। यहां न सायरन है, न चहल-पहल।बस, बंजर-सी खामोशी।

इसी खामोशी को बच्चों की किलकारियों में बदलने के लिए पीएम श्री स्कूल माध्यमिक शाला हंडिया के प्रधान पाठक जीआर चौरसिया ने कलेक्टर हरदा के नाम सोमवार तहसीलदार को आवेदन सौंपा है।और मांग है कि खसरा नंबर 197 और 198 की खाली भूमि को विद्यालय के खेल मैदान में बदल दिया जाए।

 

प्रधान पाठक का कहना है—

शाला में नर्सरी से आठवीं तक 300 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं।

 

- Install Android App -

पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं हैभविष्य में विद्यालय का विस्तार होना है,ऐसे में यह भूमि बच्चों के लिए वरदान साबित होगी।

 

गौरतलब है कि इस जमीन पर पहले थाना संचालित होता था। बाद में थाना को 4 एकड़ भूमि देकर बायपास रोड पर शिफ्ट कर दिया गया।अब यह जमीन पूरी तरह खाली है और विद्यालय से सटी हुई है।

 

प्रधान पाठक का मानना है कि अगर यह जमीन शाला को मिलती है तो बच्चों का भविष्य सिर्फ कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मैदान में भी निखरेगा।

 

आज यह जमीन बंजर है, लेकिन कल यहाँ से न जाने कितने खिलाड़ी और कलाकार जन्म ले सकते हैं। अब देखना यह है कि कलेक्टर कार्यालय से बच्चों के खेल मैदान के इस सपने को मंजूरी कब मिलती है।