jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

कार हादसा: लापता SI मदनलाल निनामा का शव नदी में तैरता मिला, लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश जारी

उज्जैन। उज्जैन में शनिवार यानी 8 सितंबर को एक कार शिप्रा नदी में गिर गई। इस कार में तीन पुलिसकर्मी सवार थे। इनमें से दो पुलिसकर्मियों के शव को बरामद कर लिया गया है। उन्हेल टीआई अशोक शर्मा का शव रविवार को NDRF ने बरामद किया था। सोमवार को बचाव दल ने एसआई मदनलाल निनामा का शव भी बरामद कर लिया है जो नदी में तैरता मिला।

- Install Android App -

लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश जारी
हादसे में लापता तीन पुलिसकर्मियों में से दो पुलिसवालों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुराडिया सांगा एक महिला के लापता होने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच के लिए तीनों चिंतामन के लिए निकले थे। जांच करके तीनों लौट रहे थे। सरकारी गाड़ी उपलब्ध ना होने के कारण निजी वाहन लेकर गए थे। लौटते वक्त कार में चक्रतीर्थ से कार्तिक मेला मैदान की ओर जा रहे थे, तभी पुल पर रेलिंग ना होने के कारण कार शिप्रा नदी में गिर गई और तीनों लापता हो गए।

ड्रोन से किया जा रहा सर्चिंग ऑपरेशन
अब केवल लेडी कॉन्स्टेबल आरती पाल की तलाश जारी है। घटना के लगभग 50 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF, SDRF और स्थानीय बचाव दल खोजबीन में जुटा हुआ है। सर्चिंग के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। शनिवार रात शिप्रा नदी पर हुए हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मियों की कार बड़नगर ब्रिज से शिप्रा नदी में गिरते हुए नजर आ रही है। कार ब्रिज से लेफ्ट साइड गिरी थी।