jhankar
ब्रेकिंग
6 मई 2026, बुधवार का 12 राशियों का सारांश आज, 6 मई 2026 को सराफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव 6 मई 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक... हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत

खण्डवा, गेहूं 63 उपार्जन केन्द्रों पर खरीदा जायेगा 25 मार्च से 22 मई तक

खण्डवा। भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। इस दर पर जिले के 63 उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं की खरीदी 25 मार्च से 22 मई के बीच की जायेगी। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि खण्डवा तहसील के ग्राम में सिंगोट,नहाल्दा,रोशनाई, दोंदवाड़ा,केहलारी,पांझरिया,कालमुखी,गुडीखेड़ा,धनगांव,सिहाड़ा,चिचगोहन,बरूड,गांधवा,अहमदपुर खैगांव,पिपलोद,अमलपुरा,जावर,भगवानपुरा,सिंगोट में उपार्जन केन्द्र बनाए गए है।जबकि खालवा तहसील में खेडी,आशापुर,खालवा,खारकलां,रोशनी,कोठा,पाडल्या,कालाआमखुर्द,सुन्दरदेव,पुनासा तहसील में सुलगांव, अटूटखास, मूंदी मण्डी, बांगरदा, पुनासा, रिछफल, बीड, बडकेश्वर, भोगांवा, मोहना, खुटलाकला, भगवानपुरा, गोल में उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। हरसूद तहसील में जूनापानी, सोमगांव, मालूद, बोथिया, इमलानी भराडी, रेवापुर, गंभीर, पिपलानी, बिल्लौद, किल्लौद, दगडखेडी , बोरीसराय, माण्डला व बरूड, पंधाना तहसील में पंधाना मण्डी, घाटाखेडी, सैयदपुर, आरूद, आंवल्या, बोरगांव बुजुर्ग में उपार्जन केन्द्र बनाए गए है।