jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खिरकिया साईं मंदिर में स्थापित होगी, बाबा की मूर्ति

मकड़ाई समाचार खिरकिया। साईं भक्तों का अब सपना पूरा होने जा रहा है। केशव बिनवानी खंडवा (सूरत) वालों की ओर से खिरकिया साईं मंदिर को मंदिर में स्थापित करने के लिए मूर्ति प्रदान की। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली मूर्ति के लिए साईं भक्तों की एक टीम जयपुर गई है। जहां पर उन्होंने बाबा की मूर्ति पसंद कर ली। केशव बिनवानी की ओर से खिरकिया साईं मंदिर में स्थापित होगी प्राण प्रतिष्ठा की तारीख के लिए शिर्डी के पुजारी बालासाहेब जोशी से बात कर निकाली जाएगी। कुछ कार्य मदिर बाकी है जो कुछ ही समय में पूर्ण हो जाएंगे। मंदिर के सभी सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है। तन मन धन से सहयोग कर इस पुनीत कार्य में सहयोग कर जल्दी से जल्दी बाबा के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो जाए। सभी साई सेवक मिलकर इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करें। जयपुर जाने वाले साईं भक्त पंकज सांड, राकेश भारद्वाज, गुड्डू अग्रवाल, गणेश तिवारी, साईं मंदिर सिराली से दयाशंकर करोड़ों, मथुरा जी, एवं अरुण पांडे जाएगे।