मकड़ाई समाचार गुना।बजरंग सेना प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश गुर्जर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश जी राजपूत प्रदेश संयोजक विनोद भीलाला के नेतृत्व में गुना जिले में बजरंग सेना जिलाध्यक्ष विनोद भिलाला ने रात्रि 11:00 बजे गुना जिले में एक ट्रक ने 25 गायों को मार कर निकल कर जा रहा था । घटना की जानकारी जिलाध्यक्ष श्री भिलाला को लगी उसके बाद बजरंग सेना की पूरी टीम को तुरंत सूचना दी और बजरंग सेना की टीम ने 5 मिनट के अंदर बजरंग सेना के सारे कार्यकर्ता आकर गाड़ियों से पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया एवं ट्रक पकड़ने के बाद ट्रक ड्राइवर को वापस उसी जगह पर लेकर आए जहां पर ट्रक ड्राइवर ने गायों को मारा था । बजरंग सेना के गुना जिलाअध्यक्ष बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश जी गुर्जर को सूचना दी प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश गुर्जर ने गुना जिला अध्यक्ष विनोद जी को कहा मौके पर तुरंत पुलिस को बुलाया जाए और उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। गुना जिला अध्यक्ष ने पुलिस बुलाई और ट्रक ड्राइवर 2 ट्रक सहित सभी सभी के खिलाफ थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने ट्रक को थाने जप्त कर ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। ट्रक से लगभग 7 गाय घायल हुई है। इस मौके पर बजरंग सेना गुना जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे राम सिंह गुर्जर संतोष गुर्जर माखन गुर्जर हरे राम गुर्जर नरेश गुर्जर जय वीर निखिल केवट जयसमंद लाल सिंह सिंह पहलाद नरेश और सभी कार्यकर्ता ने जमकर विरोध भी किया।
ब्रेकिंग


