गुजरात में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां कांग्रेस इन सब के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है तो वहीं बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू)ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खत लिखा है। जेडीयू एमएलसी और प्रवक्ता नीरज सिंह ने राहुल से पूछा कि कांग्रेसियों को बिहा के लोगों से इतनी नफरत क्यों है।
जदयू नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष से पार्टी कार्यकर्ताओं से तत्काल हमले रोकने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के व्यक्ति को देश के किसी भी क्षेत्र में रहने का हक है। किसी भी घटना के लिए दोषी को सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसके नाम पर राजनीति चमकाने के लिए पूरे देश, समूह, जाति या राज्य को दोष देना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि आपने गुजरात के विधायक अल्पेश ठाकुर को बिहार कांग्रेस का सहप्रभारी नियुक्त किया और फिर उनकी सेना ‘गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना’ को बिहारी समेत उत्तर भारतीय लोगों को गुजरात से दरबदर करने में जुटा दिया।
कुमार ने कहा कि गुजरात में आज जो विकास दिख रहा है, वह बिहारी ही नहीं पूरे देश के लोगों ने खून-पसीने से सींच कर किया है। गुजरात ही क्यों देश का कोई भी क्षेत्र एक दूसरे पर आश्रित है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि आखिर कांग्रेस के लोगों को उत्तर भारतीयों खासकर बिहारियों से इतनी नफरत क्यों है। ऐसी राजनीति से कुछ हासिल नहीं होने वाला। इससे न केवल बिहार में बल्कि देश में भी कांग्रेस की प्रतिष्ठा घटी है।
ब्रेकिंग
संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां...
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन...
हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,
हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ...
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत
उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
