jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

गौ मांस बेचते पकड़े गए, युवक गांव वालों ने निकाला जुलूस

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के मुढ़ीपार में ग्रामीणों ने गौ मांस बेच रहे युवक को पकड़ा है। गांव वाले ने युवक का जुलूस निकाल दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Install Android App -

चकरभाटा क्षेत्र के मुढ़ीपार में रहने वाला रामनिवास रोहिदास व एक युवक आए दिन गौ मांस बेचते थे। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। पहले ग्रामीणों ने उन्हें समझाइश देकर मना किया। बार बार चेतावनी के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।

ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह दोनों युवक को गौ मांस काटते पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले उनकी जुलूस निकाली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।